फोटो गैलरी

Hindi Newsओडिशा में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

ओडिशा में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

ओडिशा में एक के बाद एक अपहरण की दो घटनाओं के बाद माओवाद प्रभावित कोरापुट जिले में विदेशी नागरिकों और पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया...

ओडिशा में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध
Tue, 03 Apr 2012 01:31 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा में एक के बाद एक अपहरण की दो घटनाओं के बाद माओवाद प्रभावित कोरापुट जिले में विदेशी नागरिकों और पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह प्रतिबंध इटली के दो नागरिकों और एक विधायक के अपहरण के बाद लगाया।
    
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी सचिन जाधव ने एक पत्र के जरिए सभी टूर ऑपरेटरों को यह संदेश दिया। पत्र के मुताबिक, प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगा और जिले में विदेशी नागरिकों तथा पर्यटकों के आने जाने की निगरानी करेगा। तब तक जिले के किसी भी हिस्से में विदेशी नागरिकों और पर्यटकों को जाने की कोई इजाजत नहीं दी जाएगी।
    
पिछले हफ्ते रायगढ़ जिला प्रशासन ने अपने आदिवासी इलाकों में विदेशी पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें