फोटो गैलरी

Hindi Newsतेहरान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मंत्री स्तरीय बैठक शुरू

तेहरान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मंत्री स्तरीय बैठक शुरू

परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और पश्चिम के बीच विवाद के बीच गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक मंगलवार को शुरू हो...

तेहरान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मंत्री स्तरीय बैठक शुरू
Tue, 28 Aug 2012 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और पश्चिम के बीच विवाद के बीच गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक मंगलवार को शुरू हो गई। इस अहम बैठक में परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
   
मंत्री स्तरीय यह बैठक दो दिन तक जारी रहेगी। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा कर रहे हैं। बैठक में 30-31 अगस्त को होने वाले 16वें शिखर सम्मेलन के अंत में अपनाए जाने वाले मसौदा दस्तावेज की समीक्षा की जाएगी।
   
मसौदा वक्तव्य में साम्राज्यवाद और नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई, गुट निरपेक्ष आंदोलन के देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई या कब्जे से परहेज, परमाणु और विध्वंसक हथियारों से मुक्त विश्व और परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का सभी देशों का अधिकार जैसे मुद्दे शामिल किये गए हैं।
   
गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 120 सदस्य देशों के विशेषज्ञों ने इस दस्तावेज को अपनी मंजूरी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें