फोटो गैलरी

Hindi Newsकुशवाहा और जायसवाल 13 मार्च तक CBI की हिरासत में

कुशवाहा और जायसवाल 13 मार्च तक CBI की हिरासत में

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राम प्रसाद जायसवाल...

कुशवाहा और जायसवाल 13 मार्च तक CBI की हिरासत में
Sat, 03 Mar 2012 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राम प्रसाद जायसवाल को गाजियाबाद की विशेष अदालत ने शनिवार को 13 मार्च तक के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में सौंप दिया।
 
सीबीआई के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुशवाहा और जायसवाल को शाम में गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 मार्च तक के लिए सीबीआई की हिरासत में सौंप दिया गया। दोनों व्यक्तियों को जांच एजेंसी ने सुबह पूछताछ के लिए मुख्यालय तलब किया था और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में सीबीआई अब तक 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें कुशवाहा एवं जायसवाल शामिल हैं। इस घोटाले में सीबीआई 14 प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने गत वर्ष 15 नवंबर को सीबीआई को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था। जांच एजेंसी इस घोटाले में अब तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं हरियाणा में 50से अधिक स्थानों पर छापे मार चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें