फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर भारत में शनिवार को हुई बारिश

उत्तर भारत में शनिवार को हुई बारिश

उत्तर भारत के विशाल क्षेत्र में आज बारिश हुई और मानसून एक सप्ताह पहले ही हिमाचल प्रदेश पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन सुहावना रहा और शाम को बारिश...

उत्तर भारत में शनिवार को हुई बारिश
Sat, 15 Jun 2013 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर भारत के विशाल क्षेत्र में आज बारिश हुई और मानसून एक सप्ताह पहले ही हिमाचल प्रदेश पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन सुहावना रहा और शाम को बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। कल अधिकतम तापमान 38.6 था।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। कल भी न्यूनतम तापमान इतना ही था। आज आर्द्रता 48 और 79 फीसदी के बीच रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल अनुकूल हैं। राज्य में आज कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। मुरादाबाद डिवीजन में एक दो स्थानों पर बहुत अधिक बारिश हुई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस आगरा में रिकार्ड किया गया।

राजस्थान में मानसून और आगे बढ़ा एवं उदयपुर पहुंचा। मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि अगले दो दिनों एवं उसके बाद राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें