फोटो गैलरी

Hindi Newsनाइजीरिया में रिहा किए गए दो भारतीयों सहित छह बंधक

नाइजीरिया में रिहा किए गए दो भारतीयों सहित छह बंधक

नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने बंधक बनाए गए एक पोत के चालक दल के सभी छह सदस्यों को रिहा कर दिया है। इनमें दो भारतीय नागरिक भी...

नाइजीरिया में रिहा किए गए दो भारतीयों सहित छह बंधक
Wed, 27 Feb 2013 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने बंधक बनाए गए एक पोत के चालक दल के सभी छह सदस्यों को रिहा कर दिया है। इनमें दो भारतीय नागरिक भी हैं। इन नाविकों को बीते 17 फरवरी को दक्षिणी नाइजीरिया के तट से 40 समुद्री मील दूर बंधक बनाया गया था।
   
बायेलसा प्रांत के पुलिस आयुक्त किंगसले ओमिरे का कहना है कि बंधकों को रिहा कराने के लिए कोई फिरौती नहीं दी गई है। उन्होंने इस बारे में विवरण नहीं दिया।
   
समुद्री लुटरों ने जिन नाविकों को बंधक बनाया था उनमें यूक्रेन और रूस के नागरिक भी थे। ये लोग तेल टैंकर अरमादा तुआ पर सवार थे। अधिकारियों के अनुसार लुटेरों ने पोत और बंधकों को रिहा करने के लिए 13 लाख डालर के मुआवजे की मांग की थी।
   
बीते साल दिसंबर में भी इसी तरह से पांच भारतीयों को बंधक बनाया गया था। इनको पिछले महीने रिहा किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें