फोटो गैलरी

Hindi Newsन्यूजीलैंड-द.अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से

न्यूजीलैंड-द.अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से

न्यूजीलैंड के लिये शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के तेज आक्रमण का सामना करना बड़ी चुनौती...

न्यूजीलैंड-द.अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से
Thu, 10 Jan 2013 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड के लिये शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के तेज आक्रमण का सामना करना बड़ी चुनौती होगी।
    
तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन ने कहा कि हमने अभ्यास सत्रों में खतरनाक गेंदबाजी का सामना करने की पूरी कोशिश की है क्योंकि हमें उसी चुनौती से जूझना है। केपटाउन में पहले टेस्ट में कीवी टीम 45 रन पर आउट हो गई थी और उसे एक पारी तथा 27 रन से पराजय झेलनी पड़ी।
    
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों डेल स्टेन, वेर्नेन फिलैंडर और मोर्नी मोर्कल ने यह कहर बरपाया था। फिलैंडर चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे लेकिन स्टेन, मोर्कल, जाक कैलिस और रोरी क्लेनवेल्ट के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतरीन आक्रमण है।
     
मार्टिन ने कहा कि स्टेन, मोर्कल और फिलैंडर का सामना करना आसान नहीं है। हमने अपने बल्लेबाजों को उनकी तरह गेंदबाजी करके अभ्यास कराने की कोशिश की है। पहला टेस्ट तीन दिन के भीतर खत्म हो गया जबकि दक्षिण अफ्रीका को पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट से पहले तीन दिन का ब्रेक मिला।
     
विश्व चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका और आठवीं रैंकिंग वाली कीवी टीम के बीच अंतर इतना अधिक है कि सीरीज़ 1-0 से जीतने पर मेजबान टीम आईसीसी रैंकिंग में एक अंक गंवा देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें