फोटो गैलरी

Hindi News'नक्सली हमले का राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस'

'नक्सली हमले का राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस'

छत्तीसगढ के बस्तर में हुए माओवादी हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस माओवादी हमले के राजनीतिकरण का प्रयास कर रही...

'नक्सली हमले का राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस'
Mon, 27 May 2013 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ के बस्तर में हुए माओवादी हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस माओवादी हमले के राजनीतिकरण का प्रयास कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि यह दोषारोपण का समय नहीं है। 

उन्होंने कहा कि माओवादी संकट से लड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चेतना जगाने की जरूरत है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को कहा, हम एआईसीसी प्रमुख सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एआईसीसी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पीड़ा, आक्रोश और चिंता को समझते हैं। लेकिन, दु:ख की इस घड़ी में राजनीतिक निहितार्थ वाले बयान दिया जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
     
प्रधानमंत्री की कथित टिप्पणी कि हमले के लिए कौन है जिम्मेदार पर उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक राष्ट्रीय चुनौती के राजनीतिकरण की कोशिश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दोषारोपण से बचना चाहिए। माओवादी हमले पर भाजपा काफी चिंतित है।
     
रूडी ने कहा कि पूर्व गहमंत्री पी चिदंबरम ने एक राष्ट्रीय नक्सल निरोधक नीति का विचार दिया था, लेकिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के विरोध के कारण इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें