फोटो गैलरी

Hindi Newsमाओवादियों से बातचीत करने को तैयार: नवीन पटनायक

माओवादियों से बातचीत करने को तैयार: नवीन पटनायक

ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी सरकार माओवादियों के कब्जे से इतालवी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उग्रवादियों की ओर से नामित मध्यस्थों के साथ बातचीत बहाल करने को तैयार...

माओवादियों से बातचीत करने को तैयार: नवीन पटनायक
Sun, 25 Mar 2012 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार माओवादियों के कब्जे से इतालवी बंधकों की रिहायी सुनिश्चित करने के लिए उग्रवादियों की ओर से नामित मध्यस्थों के साथ बातचीत बहाल करने को तैयार है।

पटनायक ने दोनों बंधकों में से एक बंधक 61 वर्षीय क्लाउडियो कोलांगेलो की रिहायी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संवाददताओं से कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि दोनों इतालवी नागरिकों में से एक रिहा हो गया है। उन्होंने आशा जताई कि पुरी के 54 वर्षीय टूर आपरेटर पाउलो बोसुस्को को भी रिहा कर दिया जाएगा।

बीजद के एक अन्य विधायक के माओवादियों के एक अन्य समूह द्वारा अपहरण के चलते राज्य सरकार और माओवादियों की ओर से नामित मध्यस्थों के बीच बातचीत स्थगित हो गई थी। इतालवी नागरिकों को रिहा करने के लिए पहले भी माओवादियों से अपील करने वाले पटनायक ने कहा कि उनकी सरकार पाउलो और कोरापुट जिले में बीजद विधायक झीना हिकाका की रिहायी के लिए कदम उठा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें