फोटो गैलरी

Hindi Newsगैंगरेप मामले में विपक्ष ने मांगा पाटिल का इस्तीफा

गैंगरेप मामले में विपक्ष ने मांगा पाटिल का इस्तीफा

महिला फोटो पत्रकार के साथ हुई गैंगरेप की घटना के मद्देनजर विपक्ष ने गृह मंत्री आरआर पाटिल को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहारते हुए उनके इस्तीफे की मांग...

गैंगरेप मामले में विपक्ष ने मांगा पाटिल का इस्तीफा
Fri, 23 Aug 2013 02:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में महिला फोटो पत्रकार के साथ हुई गैंगरेप की घटना के मद्देनजर विपक्ष ने गृह मंत्री आरआर पाटिल को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहारते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि अगर आप मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधार नहीं सकते, तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि मुंबई अब महिलाओं के लिए पहले जैसी सुरक्षित नहीं रही। यह अब रेप सिटी बन गयी है।

शिव सेना नेता नीलम गोरहे ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार विफल रही है। वहीं राकांपा नेता विद्या चव्हाण ने कहा कि आरोपियों को पकड़कर सख्त सजा दी जानी चाहिए। इस बीच, जसलोक अस्पताल में भर्ती पीड़िता को देखने के लिए वहां पहुंचे राज्य के गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें