फोटो गैलरी

Hindi Newsखतरनाक बॉस होती हैं आधुनिक महिलाएं

खतरनाक बॉस होती हैं आधुनिक महिलाएं

व्यवसाय की दुनिया में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए दशकों तक संघर्ष करती रही महिलाओं को अब आखिरकार उनकी जगह मिलने लगी है लेकिन एक ब्रिटिश अध्ययन की मानें तो महिलाएं खतरनाक बॉस होतीं...

खतरनाक बॉस होती हैं आधुनिक महिलाएं
Mon, 05 Dec 2011 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

व्यवसाय की दुनिया में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए दशकों तक संघर्ष करती रही महिलाओं को अब आखिरकार उनकी जगह मिलने लगी है लेकिन एक ब्रिटिश अध्ययन की मानें तो महिलाएं खतरनाक बॉस होतीं हैं। वह हर काम में पूर्णता चाहती हैं और छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत ध्यान देती हैं।

कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की बढ़ती संख्या के साथ उनके सहकर्मियों व अन्य कर्मचारियों के लिए मुश्किलें खड़ी होने लगी हैं। 'ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ एंगर मैनेजमेंट' द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक महिला अधिकारियों का पांचवां हिस्सा स्वीकार करता है कि वे कार्यस्थल पर चिल्लाती हैं और अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं। वैसे इस तरह के व्यवहार को पुरुष बॉस से जोड़कर देखा जाता है।

दस प्रतिशत महिला कार्यकारी मानती हैं कि कार्यस्थल पर गलती होने पर वे साथियों को इसके लिए दोषी ठहराती हैं। जिन महिलाओं पर सर्वेक्षण किया गया, उनमें से 90 प्रतिशत ने स्वीकार किया कि ऊंचे पद पर जाने पर उनमें तनाव बढ़ा। दूसरी ओर 6० प्रतिशत महिलाएं तनाव व चिड़चिड़ेपन की वजह खराब प्रबंधन बताती हैं।

एसोसिएशन के निदेशक माइक फिशर का कहना है कि करियर में ऊंची उड़ान भरने वाली महिलाएं मनोवैज्ञानिक परेशानियां महसूस करती हैं जबकि आमतौर पर ऊंचे पदों पर कार्यरत पुरुषों को इस तरह की परेशानियां हैं। उन्होंने कहा कि गुस्से की मुख्य वजह तनाव से निपट पाने की क्षमता न होना है। महिलाएं पूर्णता पर ध्यान देती हैं इसलिए वे छोटी-छोटी चीजों पर भी पुरुषों से ज्यादा ध्यान देती हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें गुस्सा जल्दी और बार-बार आता है। इससे उनकी आलोचना भी होती है। सहकर्मी उनके इस व्यवहार को प्रताड़ना के रूप में देखते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें