फोटो गैलरी

Hindi Newsमुलायम के गढ़ आजमगढ़ में कल ताकत दिखाएंगी मायावती, तैयारियां जोरों पर

मुलायम के गढ़ आजमगढ़ में कल ताकत दिखाएंगी मायावती, तैयारियां जोरों पर

आजमगढ़, बस्ती व गोरखपुर की 62 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं में रविवार को बसपा सुप्रीमों मायावती ऊर्जा भरेंगी। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ में मायावती एक महारैली में शिरकत करेंगी। इस...

मुलायम के गढ़  आजमगढ़ में कल ताकत दिखाएंगी मायावती, तैयारियां जोरों पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Aug 2016 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़, बस्ती व गोरखपुर की 62 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं में रविवार को बसपा सुप्रीमों मायावती ऊर्जा भरेंगी। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ में मायावती एक महारैली में शिरकत करेंगी। इस महारैली को पूर्वांचल में बसपा का चुनावी आगाज माना जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारी इसमें 6 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा कर रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव की दस्तक जिले में सुनाई देने लगी है। 2012 के विधानसभा व 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद भी बसपा मुखिया मायावती ने आजमगढ़ से ही तीन मंडलों आजमगढ़, गोरखपुर व बस्ती के लिए चुनावी मुहिम की शुरूआत रविवार को करेंगी। रैली की सफलता के लिए बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए है। प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, पूर्वमंत्री लाल जी वर्मा, जोनल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा समेत बसपा के तीन दर्जन से अधिक विधायक व पदाधिकारी जिले में डेरा डाल चुके है। 

जोनल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने बताया कि मायावती की यह रैली पूर्वांचल की राजनीति में हलचल मचा देगी। बसपा मुखिया की इस रैली के लिए छत्तीस गुणे चौबीस फिट का विशाल मंच बनाया गया है। इसके साथ ही एक बड़ा पंडाल भी बना है। मौसम को देखते हुए मंच व पंडाल पूरी तरह से वाटर प्रूफ बनाया गया है। प्रत्याशियों की मानें तो सभी विधानसभाओं से दस दस हजार कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें