फोटो गैलरी

Hindi Newsमणिपुर में जोरदार धमाका, चार जवान घायल

मणिपुर में जोरदार धमाका, चार जवान घायल

म्यांमार से सटे मणिपुर के चंदेल जिले के मोंजांग इलाके में शुक्रवार को हुए एक जोरदार बम धमाके में असम राइफल्स के चार जवान घायल हो...

मणिपुर में जोरदार धमाका, चार जवान घायल
Fri, 15 Mar 2013 01:51 PM
ऐप पर पढ़ें

म्यांमार से सटे मणिपुर के चंदेल जिले के मोंजांग इलाके में शुक्रवार को हुए एक जोरदार बम धमाके में असम राइफल्स के चार जवान घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यहां से 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में इंफाल-मोरेह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर मोंजांग क्षेत्र में स्थित होटल प्वॉइंट पर असम राइफल्स की नौवीं बटालियन के जवान जब गश्त लगा रहे थे तभी सुबह साढ़े सात बजे के करीब यह धमाका हुआ।

उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिमोट कंट्रोल से इस धमाके को अंजाम देने के बाद उग्रवादी संभवत: पास के घने जंगलों में छुप गए। उन्होंने कहा कि इलाके की पैदल गश्त लगा रहे चार जवान इस धमाके में घायल हुए हैं, जिन्हें घटनास्थल से पांच किलोमिटर की दूरी पर स्थित मोरेह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें