फोटो गैलरी

Hindi Newsमलेशिया में भारतीय मूल का नेता गंभीर रूप से घायल

मलेशिया में भारतीय मूल का नेता गंभीर रूप से घायल

अज्ञात बंदूकधारियों ने जोहोर प्रांत में मलेशिया में भारतीय मूल के एक नेता को गोली मार दीं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही...

मलेशिया में भारतीय मूल का नेता गंभीर रूप से घायल
Sat, 15 Jun 2013 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

अज्ञात बंदूकधारियों ने जोहोर प्रांत में मलेशिया में भारतीय मूल के एक नेता को गोली मार दीं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मलेशिया स्टार ने खबर दी है कि बी मणिकाम गुरूवार को यांग पेंग के तमान देसा में अपने घर के बाहर एक दोस्त से बातचीत कर रहे थे, तभी उन्हें कई गोलियां मारी गईं।

दोनों लोगों को बातू पहात अस्पताल में भर्ती कराया गया। मणिकाम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कारोबारी रंजिश या राजनीतिक कारण सहित सभी कोणों पर जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें