फोटो गैलरी

Hindi Newsअंतिम स्थान से बचना होगा भारत का लक्ष्य

अंतिम स्थान से बचना होगा भारत का लक्ष्य

क्लासीफिकेशन मुकाबले में जब भारत शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा तो उसका लक्ष्य इस मैच में जीत दर्ज कर 12 टीमों में सबसे निचले स्थान की बजाय 11वें स्थान पर रहने का...

अंतिम स्थान से बचना होगा भारत का लक्ष्य
Sat, 11 Aug 2012 10:06 AM
ऐप पर पढ़ें

लंदन ओलम्पिक की हॉकी प्रतियोगिता के क्लासीफिकेशन मुकाबले में जब भारत शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा तो उसका लक्ष्य इस मैच में जीत दर्ज कर 12 टीमों में सबसे निचले स्थान की बजाय 11वें स्थान पर रहने का होगा।

वर्ष 2006 विश्वकप में भी भारत के सामने यहीं स्थिति थी और टीम भी दक्षिण अफ्रीका ही थी। छह वर्ष पहले विश्वकप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से पराजित कर 11वां स्थान हासिल किया था।

भारतीय टीम को लंदन ओलम्पिक में अब भी एक जीत का इंतजार है। ऑस्ट्रेलिया से 0-6 से मुकाबला गंवाना के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल खेल चुके ब्रिटेन को 2-2 के बराबरी पर रोकने में सफलता दर्ज की थी।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को बाकी के बचे चारों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। भारत की तरह दक्षिण अफ्रीका भी अपने ग्रुप में सबसे निचले स्थान पर है।

पिछले दिसम्बर में जोहांसबर्ग में चैम्पियंस चैलेंज टूर्नामेंट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को लीग मुकाबलो में 7-4 से पराजित किया था जबकि सेमीफाइनल में मेहमान ने मेजबान को 4-2 से पटखनी दी थी।

हमेशा से भारतीय टीम की रक्षापंक्ति कमजोर रही है और ओलम्पिक में भी यह साफ देखने को मिला। टीम के कोच माइकल नोब्स की माने तो टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी योजना के अनुरूप नहीं खेल रहे हैं। नोब्स का कहना है कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और मनोबल की कमी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें