फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइना पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वांग लिन से हारी

साइना पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वांग लिन से हारी

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल दूसरे राउंड में दुनिया की पूर्व नंबर एक चीनी खिलाड़ी वांग लिन से सीधे सेटों में मिली शिकस्त से हांगकांग सुपर सीरीज से बाहर हो...

साइना पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वांग लिन से हारी
Thu, 22 Nov 2012 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल दूसरे राउंड में दुनिया की पूर्व नंबर एक चीनी खिलाड़ी वांग लिन से सीधे सेटों में मिली शिकस्त से हांगकांग सुपर सीरीज से बाहर हो गईं। तीसरी वरीय भारतीय खिलाड़ी वांग के स्मैश का सामना नहीं कर सकी और दुनिया की मौजूदा 61 नंबर की खिलाड़ी से 37 मिनट में 19-21, 15-21 से हार गई।

घुटने की समस्या के कारण साइना पिछले हफ्ते चाइना मास्टर्स नहीं खेल सकी थी। यहां वापसी करने के बाद वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं दिख रही थी, जिसका अंदाजा इस बात से हो सकता है कि उन्होंने इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ 10 में से केवल पांच स्मैश विनर लगाए।

वर्ष 2010 की विश्व चैम्पियन वांग का साइना के खिलाफ जीत का रिकार्ड 3-2 का है। उन्होंने इस भारतीय खिलाड़ी को नेट के करीब लाकर अपने स्मैश का बखूबी इस्तेमाल किया। पुरुष एकल वर्ग में पारूपल्ली कश्यप का अभियान भी निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें