फोटो गैलरी

Hindi Newsहैमिल्टन ने चीनी ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की

हैमिल्टन ने चीनी ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की

मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन ने शंघाई में रविवार को होने वाली चीनी ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल कर ली है जबकि रेडबुल के लिए अभ्यास सत्र अच्छा नहीं...

हैमिल्टन ने चीनी ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की
Sat, 13 Apr 2013 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन ने शंघाई में रविवार को होने वाली चीनी ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल कर ली है जबकि रेडबुल के लिए अभ्यास सत्र अच्छा नहीं रहा।
    
2008 में एफवन चैम्पियन रहे ब्रिटेन के ड्राइवर हैमिल्टन एलर्जी से परेशान होने के कारण गुरूवार को पहले अभ्यास सत्र से जल्दी रवाना हो गए थे। उन्होंने अंतिम सत्र में ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री विजेता लोटस के किम रेकोनेन को पछाड़कर पोल पोजिशन हासिल की।
    
हैमिल्टन तीनों क्वालीफाइंग सत्र में सबसे तेज रहे। उन्होंने सबसे तेज लैप एक मिनट 34.48 सेकंड का निकाला। वहीं रेकोनेन का सबसे तेज लैप एक मिनट 34.761 सेकंड का रहा। फेरारी के फर्नांडो अलोंसो तीसरे स्थान पर रहे।
    
पिछले साल चीनी ग्रां प्री जीतने वाले मर्सीडीज के ही निको रोसबर्ग चौथे स्थान पर रहे जबकि फेरारी के फेलिप मासा पांचवें स्थान पर थे। टोरो रोसे के डेनियल रिसियाडरे और मैकलॉरेन के जेंसन बटन भी शीर्ष आठ में रहे। वहीं रेडबुल के मौजूदा विश्व चैम्पियन सेबेस्टियन वेटटल नौवें स्थान पर रहे। सोबेर के निको हुल्केनबर्ग ग्रिड पर 10वें स्थान से शुरू करेंगे।
     
वेटटल के साथी मार्क वेबर 14वें स्थान पर शुरू करेंगे। वेबर और वेटटल के बीच मलेशिया ग्रां प्री के बाद आये तनाव की झलक यहां भी देखने को मिली। मलेशिया में टीम के आदेश की अवहेलना करके वेटटल ने वेबर को ओवरटेक किया था। सहारा फोर्स इंडिया के एड्रियन सुटिल 13वें स्थान पर रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें