फोटो गैलरी

Hindi Newsदेश में पहली बार झारखंड का डिजिटल मानचित्र जारी

देश में पहली बार झारखंड का डिजिटल मानचित्र जारी

झारखंड के राज्यपाल सैय्यद अहमद ने देश में पहली बार झारखंड प्रदेश का डिजिटल मानचित्र गुरुवार को यहां जारी...

देश में पहली बार झारखंड का डिजिटल मानचित्र जारी
Fri, 02 Mar 2012 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के राज्यपाल सैय्यद अहमद ने देश में पहली बार झारखंड प्रदेश का डिजिटल मानचित्र गुरुवार को यहां जारी किया। राजभवन के प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्यपाल ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग, झारखंड द्वारा तैयार किये गये देश के इस पहले डिजिटल मानचित्र को गुरुवार को जारी किया।

राज्यपाल ने इस बात की प्रशंसा की कि इस मानचित्र को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में तैयार किया गया है। इस मानचित्र का उपयोग आम लोगों, शिक्षण संस्थानों, सर्वेक्षण कार्य, खोज, विकास और रक्षा उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा।

इस अवसर पर महासर्वेक्षक डॉ. स्वर्ण सुब्बा राव ने आशा व्यक्त की कि यह नक्शा झारखंड के विकास में अहम भूमिका निभायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें