फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड मामले में सोच-विचार के बाद बोलेगी भाजपा

झारखंड मामले में सोच-विचार के बाद बोलेगी भाजपा

झारखंड में अर्जुन मुंडा सरकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा की समर्थन वापसी की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह सारी परिस्थितियों पर नजर रखे हुए...

झारखंड मामले में सोच-विचार के बाद बोलेगी भाजपा
Mon, 07 Jan 2013 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में अर्जुन मुंडा सरकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा की समर्थन वापसी की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह सारी परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है।

झारखंड के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी झारखंड की स्थिति पर नजर रखे हुए है और इस मामले में सोच विचार कर ही अपनी राय रखेगी।

उल्लेखनीय है कि झामुमो ने पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद आज अर्जुन मुंडा सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी। झारखंड के उप मुख्यमंत्री और झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने इस घोषणा के बाद कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें