फोटो गैलरी

Hindi Newsजालंधर छावनी में सैनिक भर्ती रैली

जालंधर छावनी में सैनिक भर्ती रैली

जालंधर छावनी में इस महीने टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी...

जालंधर छावनी में सैनिक भर्ती रैली
Fri, 02 Mar 2012 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जालंधर छावनी में इस महीने टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उम्मीदावार ही हिस्सा ले सकेंगे।

जनसंपर्क पदाधिकारी (रक्षा) नरेश विग ने शुक्रवार को यहां एक बयान जारी कर कहा कि 112 इनफैंट्री बटालियन (टीए) डोगरा इस महीने की 13 तारीख को विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जालंधर छावनी में भर्ती रैली आयोजित कर रहा है।

बयान में कहा गया है कि 13 मार्च को सुबह छह बजे से शुरू होने वाले इस रैली में केवल पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और दिल्ली के उम्मीदवार ही हिस्सा ले सकेंगे। इसमें कहा गया है कि जिन पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है उनमें सैनिक (जनरल ड्यूटी), लिपिक (स्टाफ ड्यूटी) सफाईवाला, हज्जाम और धोबी शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें