फोटो गैलरी

Hindi Newsयौन शोषण मामले में इतालवी पादरी गिरफ्तार

यौन शोषण मामले में इतालवी पादरी गिरफ्तार

इतालवी पुलिस ने एक कैथोलिक पादरी को 13 साल की एक लड़की के साथ र्दुव्‍यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया...

यौन शोषण मामले में इतालवी पादरी गिरफ्तार
Sat, 14 Jul 2012 09:50 AM
ऐप पर पढ़ें

इतालवी पुलिस ने एक कैथोलिक पादरी को 13 साल की एक लड़की के साथ र्दुव्‍यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एएनएसए समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह पादरी केंद्रीय शहर फानो में बिशप के प्रवक्ता के तौर पर काम करता है।
   
43 वर्षीय फादर गिआनगिआकोमो रूगिरी को कल ही पादरी के तौर पर उनकी सारी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था। पुलिस ने उनके घर पर छापा मारकर उनका कंप्यूटर अपने कब्जे में ले लिया।
   
इस घटना से पूरे शहर में रोष फैल गया है। यह पादरी पूर्व में पत्रकार रह चुका है और इसे युवा लोगों के पादरी के तौर पर पहचाना जाता था। बिशप अरमांडो त्रासर्ती ने कहा कि इस घटना से वे काफी आहत हैं। उन्होंने पीड़ित के प्रति अपनी सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त की।
   
कैथोलिक चर्च में बच्चों के शोषण के हजारों मामले हैं। ऐसा माना जाता है कि बहुत से मामले तो सामने आ भी नहीं पाते। खासकर इटली जैसे कैथोलिक प्रधान देशों में ऐसा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें