फोटो गैलरी

Hindi Newsबाक आईओसी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

बाक आईओसी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) समिति के अध्यक्ष पद के साथ खेलों के सबसे शक्तिशाली पद पर चुने जाने के लिए चुनौती पेश कर रहे छह दावेदारों ने ब्यूनस आयर्स में अंतिम दिन प्रचार...

बाक आईओसी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार
Mon, 09 Sep 2013 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) समिति के अध्यक्ष पद के साथ खेलों के सबसे शक्तिशाली पद पर चुने जाने के लिए चुनौती पेश कर रहे छह दावेदारों ने ब्यूनस आयर्स में अंतिम दिन प्रचार किया।

बेल्जियम के जाक रोगे 12 साल तक आईओसी अध्यक्ष पद पर काबिज रहने के बाद मंगलवार को अपना पद छोड़ देंगे। उनका कार्यकाल सफल रहा और उन्हें संगठन की छवि सुधारने का श्रेय जाता है। आईओसी की छवि सुधारना रोगे के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी क्योंकि उनके पूर्ववर्ती जुआन एंटोनियो समारांच के कार्यकाल के अंतिम वर्षों में संगठन की छवि काफी धूमिल हुई थी जब 2002 शीतकालीन ओलंपिक की साल्ट लेक सिटी की सफल बोली के दौरान मतों के लिए रिश्वत के आरोप लगे थे।

रोगे की जगह लेने के लिए चुनौती पेश कर रहे सभी छह दावेदार पुरुष हैं और इनमें से कोई भी अफ्रीका से ताल्लुक नहीं रखता। इनमें से एक को आईओसी का कमान उस समय मिलेगी जब उसकी वित्तीय हालत काफी अच्छी है। रविवार को रोगे ने खुलासा किया था कि संगठन के पास 90 करोड़ डालर से भी अधिक का रिजर्व है। रोगे के उत्तराधिकारी का सबसे बड़ा सिरदर्द हालांकि रियो 2016 खेलों की तैयारी है।

उनकी जगह लेने के प्रबल दावेदार थामस बाक है। बाक अगर जीत दर्ज करते हैं तो वह यह पद संभालने वाले पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन जाएंगे। उन्होंने 1976 में तलवारबाजी में टीम स्वर्ण पदक जीता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें