फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर काम कर रहा इरडा

स्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर काम कर रहा इरडा

भारतीय बीमा विकास प्राधिकरण (इरडा) स्वास्थ्य बीमा सेवाओं को सुधारने के लिए एक केंद्रीयकृत प्रणाली पर काम कर रहा...

स्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर काम कर रहा इरडा
Sun, 07 Oct 2012 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय बीमा विकास प्राधिकरण (इरडा) स्वास्थ्य बीमा सेवाओं को सुधारने के लिए एक केंद्रीयकृत प्रणाली पर काम कर रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य बीमा के आंकड़े जुटाए जाएंगे जिससे सेवाओं में सुधार के साथ अस्पतालों द्वारा मेडिक्लेम लाभ के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा।

मामले से जुड़े सूत्र ने कहा कि इरडा एक ऐसी प्रणाली पर काम कर रहा है जिसके तहत स्वास्थ्य बीमा प्रणाली के आंकड़े जुटाए जाएंगे। और साथ ही समूची मेडिकल प्रक्रिया तथा बिल संबंधी दावों में सुधार हो सकेगा।

सूत्र ने कहा कि इस प्रणाली का मकसद स्वास्थ्य बीमा सेवाओं में सुधार और साथ ही अस्पतालों द्वारा ज्यादा बिलिंग की प्रवृत्ति को रोकना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें