फोटो गैलरी

Hindi Newsम्यांमार ने मीडिया पर से प्रतिबंध हटाया

म्यांमार ने मीडिया पर से प्रतिबंध हटाया

म्यांमार के सूचना मंत्रालय ने मीडिया पर से राजनीतिक और धार्मिक जानकारी प्रकाशित करने को लेकर जारी प्रतिबंध खत्म कर दिया...

म्यांमार ने मीडिया पर से प्रतिबंध हटाया
Mon, 20 Aug 2012 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

म्यांमार के सूचना मंत्रालय ने मीडिया पर से राजनीतिक और धार्मिक जानकारी प्रकाशित करने को लेकर जारी प्रतिबंध खत्म कर दिया है।

थाईलैंड के एक समाचार पत्र के मुताबिक एक अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन-द कमिटि टू प्रोटेक्ट जनर्लिस्ट्स (सीपीजे) ने इस साल म्यांमार को प्रतिबंध लगाने के मामले में विश्व के 10 सबसे कुख्यात देशों में शामिल किया था।

थाईलैंड के कोम चाड ल्यूक समाचार पत्र ने मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है, ''20 अगस्त से मीडिया पर से हर तरह के राजनीति एवं धार्मिक सूचना के प्रकाशन पर लगाया गया प्रतिबंध समाप्त किया जाता है। अब इस तरह की जानकारी प्रकाशित करने के लिए समाचार पत्रों को मंत्रालय की अनुमति नहीं लेनी होगी।''

सरकार का यह फैसला लोकतंत्र समर्थित बदलावों के बाद आया है। इसी के कारण देश में पांच दशक से मीडिया पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें