फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तानी पति की बेवफाई से आहत है भारतीय महिला

पाकिस्तानी पति की बेवफाई से आहत है भारतीय महिला

पाकिस्तानी प्रेमी से शादी रचाने के लिए अपना देश और धर्म छोड़ने वाली भारतीय महिला ने दावा किया है कि उसके पति ने उसे 13 साल तक अपने घर की छत पर बने एक छोटे कमरे में बंद करके...

पाकिस्तानी पति की बेवफाई से आहत है भारतीय महिला
Tue, 28 Aug 2012 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी प्रेमी से शादी रचाने के लिए अपना देश और धर्म छोड़ने वाली भारतीय महिला ने दावा किया है कि उसके पति ने उसे 13 साल तक अपने घर की छत पर बने एक छोटे कमरे में बंद करके रखा।
    
शिर्ले एन हाज की वर्ष 1997 में गुजरात के अहमदाबाद में एक पाकिस्तानी साहूकार गुल मोहम्मद से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों से शादी रचाई थी।

इस महिला ने अपना नाम बदलकर शबनम गुल खान रख लिया था और वह अपनी नवजात बेटी के साथ 2000 में पाकिस्तान आ गई थी।
    
उस समय खान ने कहा था कि वे उसके परिवार से मिलने पाकिस्तान जा रहे हैं और वे छह महीनों में भारत लौट आएंगे। इस महिला ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा कि हालांकि कराची पहुंचकर शबनम उस समय हैरान रह गई, जब वह खान की पहली पत्नी बौर उनके छह बच्चों से मिली।
    
शबनम का भारत का पासपोर्ट छीन लिया गया और उसे बुर्का दिया गया। इसके बाद उसे उसकी सुसराल के घर की छत पर कमरे में बंद कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें