फोटो गैलरी

Hindi Newsसंयुक्त राष्ट्र में भारतीय वैज्ञानिक फिर निर्वाचित

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय वैज्ञानिक फिर निर्वाचित

भारतीय वैज्ञानिक शिवरामकृष्ण राजन एक रोचक चुनाव में समुद्री मामलों पर संयुक्त राष्ट्र के संगठन कमीशन ऑन लिमिटस ऑफ द कांटीनेंटल शेल्फ के सदस्य के रूप में चुन लिए गए...

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय वैज्ञानिक फिर निर्वाचित
Thu, 07 Jun 2012 11:01 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय वैज्ञानिक शिवरामकृष्ण राजन एक रोचक चुनाव में समुद्री मामलों पर संयुक्त राष्ट्र के संगठन कमीशन ऑन लिमिटस ऑफ द कांटीनेंटल शेल्फ के सदस्य के रूप में चुन लिए गए हैं।

राजन सीएलसीएस के लिए भारत के उम्मीदवार थे। यह संगठन समुद्री कानून से संबंधित संयुक्त राष्ट्र संधि के कार्यान्वयन का काम देखता है।

आयोग के सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल पांच साल 2012 से 2017 तक का होगा। समुद्री कानून संबंधी संयुक्त राष्ट्र संधि से संबंधित पक्षों की बैठक में राजन को 161 वैध मतों में से 112 मत हासिल हुए।

एशिया प्रशांत समूह के बीच पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में थे। आयोग में साल 2007 से सदस्य राजन वर्तमान में गोवा स्थित नेशनल सेंटर फॉर अंटार्कटिक एंड ओशन रिसर्च में काम कर रहे हैं। आयोग में 21 सदस्य हैं जो भूगर्भ, भू भौतिकी या जल माप संबंधी विशेषज्ञ हैं।

इस साल अप्रैल में भारत ने उस समय एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी जब न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी छह साल के लिए हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के लिए निर्वाचित हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें