फोटो गैलरी

Hindi Newsओलंपिक हॉकी टेस्ट टूर्नामेंट : इंग्लैंड से भी हारा भारत

ओलंपिक हॉकी टेस्ट टूर्नामेंट : इंग्लैंड से भी हारा भारत

भारतीय पुरूष हॉकी टीम को लंदन ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी पराजय का सामना करना...

ओलंपिक हॉकी टेस्ट टूर्नामेंट : इंग्लैंड से भी हारा भारत
Fri, 04 May 2012 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय पुरूष हॉकी टीम को लंदन ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंग्लैंड ने उसे 4-2 से हरा दिया।
    
भारत ने पहले 11 मिनट में ही दो गोल गंवा दिए। ब्रिटेन के लिए रॉब मूरे और साइमन मेंटल ने ये गोल किए।

वी आर रघुनाथ ने पेनल्टी कॉर्नर को तब्दील करके भारत को मैच में लौटाने की कोशिश की लेकिन एशले जैकसन ने तीन मिनट में दो गोल करके इंग्लैंड की जीत तय कर दी।
     
भारत के लिए ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने भी गोल किया लेकिन भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने कहीं टिक नहीं सकी।
     
भारत को पहले मैच में विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से हराया था। अब आखिरी लीग मैच में शनिवार को भारत का सामना जर्मनी से होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें