फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय हॉकी अब अधिक पेशेवर है: कुर्ट्ज

भारतीय हॉकी अब अधिक पेशेवर है: कुर्ट्ज

भारतीय टीम के साथ काम करने वाले शुरुआती विदेशी कोचों में से एक जर्मनी के ओलिवर कुर्ट्ज का मानना है कि भारतीय हॉकी अब अधिक पेशेवर हो गई...

भारतीय हॉकी अब अधिक पेशेवर है: कुर्ट्ज
Mon, 26 Aug 2013 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के साथ काम करने वाले शुरुआती विदेशी कोचों में से एक जर्मनी के ओलिवर कुर्ट्ज का मानना है कि भारतीय हॉकी अब अधिक पेशेवर हो गई है। एथेंस ओलंपिक 2004 में भारत के कोच रहे जर्मनी के गेरार्ड राक के सहायक रहे कुर्ट्ज ने भारत में अपने संक्षिप्त कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि आधुनिक हॉकी में किसी भी देश की सफलता की कुंजी पेशेवर रवैया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी अब अधिक पेशेवर है। इससे काफी फर्क पड़ता है। एशिया में संस्कृति एकदम अलग है। पहले भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों में कोई पेशेवरपन नहीं था जो विश्व हॉकी में उनके पतन का कारण भी बना। उन्होंने कहा कि यदि आप ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसी टीमों को देखें तो पता चलेगा कि वे कितने पेशेवर ढंग से काम करती हैं। इन टीमों का रोजमर्रा का रूटीन, फिटनेस का स्तर सभी कुछ।

फिलहाल ओमान के कोच कुर्ट्ज ने कहा कि भारतीय हॉकी अब अधिक पेशेवर हो रही है। उन्होंने खेल के हर विभाग में विशेषज्ञों को जिम्मा सौंपा है। हॉकी इंडिया लीग दुनिया की सबसे महंगी और बड़ी हॉकी लीग बन गई है। जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर ने कहा कि युवाओं पर निवेश का भारतीय हॉकी का फैसला अब अच्छे परिणाम दे रहा है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें