फोटो गैलरी

Hindi Newsपांच भारतीय शांति सैनिकों के शव लाए गए वापस

पांच भारतीय शांति सैनिकों के शव लाए गए वापस

दक्षिण सूडान में हुए एक हमले में मारे गए पांच भारतीय शांति सैनिकों के शव आज सुबह भारत लाए गए। हमले में घायल चार अन्य कर्मियों को भी संयुक्त राष्ट्र के चार्टर्ड विमान से वापस लाया गया...

पांच भारतीय शांति सैनिकों के शव लाए गए वापस
Thu, 11 Apr 2013 01:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते मंगलवार को दक्षिण सूडान में हुए एक हमले में मारे गए पांच भारतीय शांति सैनिकों के शव आज सुबह भारत लाए गए। हमले में घायल चार अन्य कर्मियों को भी संयुक्त राष्ट्र के चार्टर्ड विमान से वापस लाया गया है।
  
इस घटना में मारे गए सेना के पांच जवानों में लेफ्टिनेंट कर्नल महिपाल सिंह, नायब सूबेदार शिव कुमार पाल, हवलदार हीरालाल, हवलदार भरत सिंह और सिपाही नंद किशोर शामिल हैं। ये जवान 6 महर रेजीमेंट और 9 मर्चेंडाइज्ड इनफेनट्री बटालियन के सदस्य थे।
  
लेफ्टिनेंट कर्नल महिपाल सिंह का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से सड़क के रास्ते उनके मूल स्थान हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ले जाया गया। बाकी जवानों के पार्थिव शरीरों को भारतीय वायुसेना के एन-32 और एव्रो विमान से उत्तराखंड के पित्थौरागढ़ और पश्चिमी बंगाल के मिदनापुर इलाके में पहुंचाया जाएगा।
  
सूडान की सीमा पर 2200 भारतीय सैनिकों की दो बटालियनें तैनात हैं। इनमें से एक जोंगलेई में तैनात है, जबकि दूसरी उपरी नील में मलाक्कल में है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इस घटना को युद्धअपराध करार देते हुए इसकी निंदा की है। दक्षिणी सूडान की सरकार ने विद्रोही नेता डेविड याउ याउ पर इस हमले का आरोप लगाया है।
  
सरकारी बल जोंगलेई में विद्रोहियों से युद्ध कर रहे हैं जबकि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक वहां व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें