फोटो गैलरी

Hindi Newsदुबई में तेजरफ्तार कार की टक्कर से दो भारतीयों की मौत

दुबई में तेजरफ्तार कार की टक्कर से दो भारतीयों की मौत

करीब दो सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार की टक्कर से यहां दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। यह वाहन 16 साल का लड़का चला रहा...

दुबई में तेजरफ्तार कार की टक्कर से दो भारतीयों की मौत
Tue, 27 Dec 2011 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

करीब दो सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार की टक्कर से यहां दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। यह वाहन 16 साल का लड़का चला रहा था।

दोनों व्यक्तियों की शुक्रवार को सड़क पार करते समय मौत हुई। इनकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि चालक की पहचान केवल जीके के रूप में हुई है। यह नाबालिग मौजमस्ती के लिए अपने भाई की कार लेकर निकल गया था और दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार करीब दो सौ किमी प्रति घंटा थी।

आपराधिक जांच विभाग के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल अहमद अल मारी ने स्थानीय संवाददाताओं से कहा कि वह बहुत तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और जब उसके सड़क पार करते इन दो मजदूरों को देखा तो वह उसे रोक नहीं पाया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिये कार के बारे में पहचान कर ली गई है। यूएई में वाहन चलाने की कानूनी उम्र 18 वर्ष है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें