फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतपाक व्यापार संबंधों में सुधार

भारत-पाक व्यापार संबंधों में सुधार

व्यापार और आर्थिक संबंधों में सुधार के लिए भारत-पाकिस्तान द्वारा की गई हालिया पहल को क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर बताते हुए ओबामा प्रशासन ने कहा है कि दोनों देश यह सब अपने आप ही कर रहे...

भारत-पाक व्यापार संबंधों में सुधार
Fri, 02 Mar 2012 09:28 AM
ऐप पर पढ़ें

व्यापार और आर्थिक संबंधों में सुधार के लिए भारत-पाकिस्तान द्वारा की गई हालिया पहल को क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर बताते हुए ओबामा प्रशासन ने कहा है कि दोनों देश यह सब अपने आप ही कर रहे हैं और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।
   
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने कहा कि हमें लगता है कि यह एक अच्छी खबर है और भारत तथा पाकिस्तान के बीच व्यापार, आर्थिक और निवेश के रिश्तों में सुधार हो रहा है। नुलैंड ने कहा कि यह दोनों देशों की सरकारों के अथक परिश्रम का नतीजा है।
   
अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पिछले साल चेन्नई में जिस सिल्क रोड परिकल्पना का ऐलान किया था, यह उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की यह पहल इस धारणा पर आधारित है कि व्यापार और निवेश से क्षेत्र की जनता को मदद मिलेगी और वह समृद्ध होंगे।
   
नुलैंड ने बताया कि दोनों देशों की सरकारें यह पहल अपने आप कर रही हैं और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें