फोटो गैलरी

Hindi Newsसंघर्ष विराम उल्लंघन के बाद सीमापार व्यापार प्रभावित

संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद सीमापार व्यापार प्रभावित

सरकार ने आज माना कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किये जाने की घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार व्यापार प्रभावित हुआ...

संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद सीमापार व्यापार प्रभावित
Mon, 04 Mar 2013 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने आज माना कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किये जाने की घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार व्यापार प्रभावित हुआ है।
    
लोकसभा में एस एस रामासुब्बू के प्रश्न के लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि इसके चलते सब्जियों के सड़ने के कारण व्यापारियों एवं किसानों को घाटा होने की खबर आई है और यह अनुमानित घाटा तीन लाख डॉलर का है।
    
उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किये जाने के कारण दोनों देशों के बीच सीमापार व्यापार प्रभावित हुआ है। सरकार हालांकि वाणिज्यिक व्यापार जोखिम हेतु कोई क्षतिपूर्ति नहीं देती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें