फोटो गैलरी

Hindi Newsकच्चे तेल के आपूर्तिकर्ताओं में ईरान सातवें स्थान पर

कच्चे तेल के आपूर्तिकर्ताओं में ईरान सातवें स्थान पर

भारत ने ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती की है। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले देशों में ईरान चार पायदान खिसककर सातवें स्थान पर आ गया...

कच्चे तेल के आपूर्तिकर्ताओं में ईरान सातवें स्थान पर
Sat, 16 Mar 2013 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती की है। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले देशों में ईरान चार पायदान खिसककर सातवें स्थान पर आ गया है।

वर्ष 2010-11 में सऊदी अरब के बाद ईरान भारत को कच्चा तेल निर्यात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा  देश था। लोकसभा को आज बताया गया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से दिसंबर की अवधि में ईरान ने भारत को 97 लाख टन कच्चे तेल का निर्यात किया है।

इस अवधि में सऊदी अरब ने 2.48 करोड़ टन, इराक ने 1.72 करोड़ टन, वेनेजुएला ने 1.51 करोड़ टन, कुवैत ने 1.32 करोड़ टन और संयुक्त अरब अमीरात ने 1.14 करोड़ टन कच्चा तेल भारत को निर्यात किया है।

पिछले वित्त वर्ष (2011-12) में ईरान 1.81 करोड़ टन के निर्यात के साथ तीसरे स्थान पर था। पिछले वित्त वर्ष में सऊदी अरब ने भारत को 3.25 करोड़ टन और इराक ने 2.41 करोड़ टन कच्चा तेल भारत को निर्यात किया था।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री पानाबाका लक्ष्मी ने बताया कि यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईरान ने 2009-10 में भारत को 2.12 करोड़ टन कच्चा तेल निर्यात किया था, जो 2010-11 में घटकर 1.85 करोड़ टन और 2011-12 में 1.81 करोड़ टन रह गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें