फोटो गैलरी

Hindi Newsइटली में दो रक्षा पदाधिकारियों ने अभियोग का किया सामना

इटली में दो रक्षा पदाधिकारियों ने अभियोग का किया सामना

भारत के साथ 12 अतिविशिष्ट हेलीकॉप्टरों की खरीद से जुड़े समझौते में कथित रिश्वतखोरी के मामले में इटली के दो वरिष्ठ रक्षा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अभियोग का सामना...

इटली में दो रक्षा पदाधिकारियों ने अभियोग का किया सामना
Fri, 15 Feb 2013 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के साथ 12 अतिविशिष्ट हेलीकॉप्टरों की खरीद से जुड़े समझौते में कथित रिश्वतखोरी के मामले में इटली के दो वरिष्ठ रक्षा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अभियोग का सामना किया।

इटली के रक्षा कंपनी फिनमेकानिका के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्यूप्से ओरसी और कंपनी की हेलीकॉप्टर इकाई अगस्ता वेस्टलैंड के पूर्व प्रमुख ब्रुनो स्पागनोलिनी को न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित होना तय था। इतालवी मीडिया ने जांच से जुड़े दस्तावेजों के हवाले से खबर दी है कि 2.7 करोड़ डॉलर की घूस स्विटजरलैंड स्थित दो बिचौलियों गुइदो कास्चके और गेरोसा के जरिए दी गई थी। ये दोनो भगौड़े हैं।

स्थानीय अखबार इन मेसागेरो ने ओरसी के गिरफ्तारी के हवाले से कहा है कि पैसे बिचौलियों के लिए दिए गए। रकम भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के पास भी गई। इस मामले में इतालवी पुलिस ने अब तक दो लोगों ओरसी और स्पागनोलिनी की गिरफ्तारी की है। उसने 37 बार छापेमारी की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें