फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रीय पुरस्कार आई एम सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

राष्ट्रीय पुरस्कार : 'आई एम' सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

निर्देशक ओनिर की 'आई एम' को 59वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया...

राष्ट्रीय पुरस्कार : 'आई एम' सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म
Wed, 07 Mar 2012 03:08 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्देशक ओनिर की 'आई एम' को 59वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा इस फिल्म के गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य को गीत 'अगर जिंदगी' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार चुना गया।

'आई एम' लिंग, जाति, धर्म और प्रदेश से परे व्यक्ति की पहचान और आग्रह की फिल्म है। अभिनेता संजय सूरी द्वारा निर्मित इस फिल्म में जूही चावला, मनीषा कोएराला, नंदिता दास, राहुल बोस, संजय सूरी, पूरब कोहली, अभिमन्यु सिंह और अर्जुन माथुर ने काम किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें