फोटो गैलरी

Hindi Newsआतिशबाजी और लेजर शो के साथ एचआईएल का आगाज

आतिशबाजी और लेजर शो के साथ एचआईएल का आगाज

आसमान को चकाचौंध करने वाली आतिशबाजी और हैरतंगेज कारनामों वाले लेजर शो के साथ आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर पहली हॉकी इंडिया लीग का आगाज...

आतिशबाजी और लेजर शो के साथ एचआईएल का आगाज
Mon, 14 Jan 2013 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

आसमान को चकाचौंध करने वाली आतिशबाजी और हैरतंगेज कारनामों वाले लेजर शो के साथ आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर पहली हॉकी इंडिया लीग का आगाज हुआ। दस फरवरी तक चलने वाली इस लीग में शहरों पर आधारित पांच फ्रेंचाइजी के बीच 34 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत लेजर शो से हुई जिसमें आसमान पर लहराता एक गुब्बारा आकर्षण का केंद्र रहा। गुब्बारे पर लटके कलाकार ने जबर्दस्त हैरतंगेज हवाई कारनामे दिखाए और मैदान से हॉकी इंडिया लीग का परचम लेकर लीग के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को सौंपा।

मैदान पर पांचों फ्रेंचाइजी मुंबई मैजिशियंस, रांची राइनोज, दिल्ली वेवराइडर्स, यूपी विजाडर्स और जेपी पंजाब वारियर्स का प्रतिनिधित्व करते पांच गुब्बारे रखे गए थे। लेजर शो के बाद पांचों टीमों के कप्तानों की ओर से दिल्ली के कप्तान सरदार सिंह ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद टूर्नामेंट के टाइटल प्रायोजक हीरो मोटरकोर्प के प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल ने टूर्नामेंट के औपचारिक आगाज का ऐलान किया।

इसके बाद हवा में आतिशबाजी का जो नजारा देखा गया, जिसे स्टेडियम में जमा सैकड़ो लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। इस मौके पर भारतीय हॉकी के लिये खास तौर पर लिखा गया गीत मैदानों पर राज करो, कल की छोड़ो आज करो भी लांच किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त गीतकार प्रसून जोशी के लिखे इस गीत का संगीत आदेश श्रीवास्तव ने दिया है जबकि इसे चक दे इंडिया फेम सुखविंदर सिंह ने गाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें