फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय हॉकी टीम की कमान छेत्री को

भारतीय हॉकी टीम की कमान छेत्री को

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को बताया कि अनुभवी गोलकीपर भरत छेत्री लंदन में दो से छह मई तक होने वाले चार देशों की पुरुष ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुआई...

भारतीय हॉकी टीम की कमान छेत्री को
Tue, 10 Apr 2012 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को बताया कि अनुभवी गोलकीपर भरत छेत्री लंदन में दो से छह मई तक होने वाले चार देशों की पुरुष ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे।

बेंगलूर के साइ केंद्र में आठ और नौ अप्रैल को चयन ट्रायल के बाद हॉकी इंडिया ने टीम की घोषणा की जिसमें स्टार मिडफील्डर सरदार सिंह को उप कप्तान बनाया गया है। गुरबाज सिंह ने वापसी की है जबकि चिंगलेनसाना सिंह को भी टीम में जगह मिली है। ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान चोटिल हुए स्ट्राइकर युवराज वाल्मिकी को हालांकि टीम में शामिल नहीं किया गया है।

डिफेंडर रूपिंदर पाल सिंह को स्टैंडबाई बनाया गया है जबकि फरवरी में क्वालीफायर के दौरान वह मुख्य टीम का हिस्सा थे। चयन ट्रायल के दौरान हॉकी इंडिया के चयनकर्ता बीपी गोविंदा और कर्नल बलबीर सिंह के अलावा सरकारी पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह भी मौजूद थे।

चार देशों के इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, जर्मनी और ब्रिटेन की टीमें हिस्सा लेंगी और भारत को ओलंपिक से पहले बेहतर रैंकिंग वाली टीमों और ओलंपिक के हॉकी स्टेडियम में खेलने का मौका मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें