फोटो गैलरी

Hindi Newsआईपीएल, मुंबई इंडियंस और हीरो का साथ छूटा

आईपीएल, मुंबई इंडियंस और हीरो का साथ छूटा

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकार्प ने दो साल तक आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के प्रायोजक की भूमिका निभाने के बाद फ्रेंचाइजी के साथ अपना करार समाप्त करने का फैसला किया...

आईपीएल, मुंबई इंडियंस और हीरो का साथ छूटा
Wed, 13 Feb 2013 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने दो साल तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के प्रायोजक की भूमिका निभाने के बाद फ्रेंचाइजी के साथ अपना करार समाप्त करने का फैसला किया है।
 
कंपनी ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) हाल में समाप्त सफल सत्र के बाद तीन दिन पहले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के साथ अपने करार को आगे बढाऩा का निर्णय लिया था। हीरो ने 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ करीब 80 करोड़ रुपए का करार किया था जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा प्रायोजन करार था।
 
हालांकि आईपीएल का नुकसान हॉकी के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। हीरो ने एफआईएच के साथ करार किया है। इसका अर्थ यह हुआ कि आगामी चार वर्षों तक भारत में कम से कम एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट होगा।
 
हीरो क्रिकेट से खुद को अलग करने वाली पहली कंपनी नहीं है। इससे पहले भारती एयरटेल ने चैंपियंस लीग टी20 के 2011 के आयोजन से पहले अपना करार समाप्त कर दिया था जिसके बाद उसने फॉर्मूला वन ग्रुप के साथ हाथ मिलाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें