फोटो गैलरी

Hindi Newsहोटल के कमरे से महिला का शव बरामद

होटल के कमरे से महिला का शव बरामद

बिहार में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से पुलिस ने शनिवार को एक महिला का शव बरामद...

होटल के कमरे से महिला का शव बरामद
Sat, 03 Mar 2012 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से पुलिस ने शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के कुचायकोट थानान्तर्गत चौहान पट्टी गांव निवासी अनिल सिंह एक महिला के साथ होटल के कमरे में रूका हुआ था। कुछ समय के बाद अनिल कमरे का दरवाजा बंद करके चला
गया। होटल के कर्मचारियों को जब कुछ संदेह हुआ तब वह कमरे में गए। जहां उन्होंने महिला को मृत पाया।
 
सूत्रों ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर होटल से महिला का शव बरामद कर लिया गया है। महिला की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें