फोटो गैलरी

Hindi Newsदादी के निधन पर दिल्ली लौटे गंभीर

दादी के निधन पर दिल्ली लौटे गंभीर

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपनी दादी के निधन के बाद इंग्लैंड और भारत के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन के खेल की शुरूआत से पहले रविवार को दिल्ली लौट...

दादी के निधन पर दिल्ली लौटे गंभीर
Sun, 18 Nov 2012 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपनी दादी के निधन के बाद इंग्लैंड और भारत के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन के खेल की शुरूआत से पहले रविवार को दिल्ली लौट गए।
     
गंभीर के जाने की पुष्टि करते हुए मीडिया मैनेजर विनोद देशपांडे ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज अपनी दादी के निधन की खबर मिलने के बाद आज सुबह दिल्ली रवाना हो गया।
     
देशपांडे ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह वापस कब आएगा। यह संभवत: इस बात पर निर्भर करेगा कि आज मैच में क्या होता है।
     
मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में आज चौथे दिन का खेल शुरू होने पर गंभीर की जगह अजिंक्य रहाणे ने स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर क्षेत्ररक्षण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें