फोटो गैलरी

Hindi Newsसीरिया ने अन्नान को दी गलत जानकारी: फ्रांस

सीरिया ने अन्नान को दी गलत जानकारी: फ्रांस

फ्रांस ने आरोप लगाया है कि सीरियाई प्रशासन ने शांति योजना के क्रियान्वयन को लेकर संयुक्त राष्ट्र-अरब लीग के दूत कोफी अन्नान से झूठ बोला वह प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन कर रहा...

सीरिया ने अन्नान को दी गलत जानकारी: फ्रांस
Wed, 11 Apr 2012 10:17 AM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस ने आरोप लगाया है कि सीरियाई प्रशासन ने शांति योजना के क्रियान्वयन को लेकर संयुक्त राष्ट्र-अरब लीग के दूत कोफी अन्नान से झूठ बोला और वह दोनों पक्षों के बीच हुए करार के तहत जताई गई प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन कर रहा है।
   
फ्रांसीसी विदेश मंत्री ऐलेन जुपे ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बशर अल असद ने कोफी अन्नान से झूठ बोला है। बयान में कहा गया है कि न केवल भारी हथियारों से गोलीबारी जारी है बल्कि सेना की वापसी भी नहीं हुई है और केवल सैनिकों की तैनाती में मामूली फेरबदल किया गया है। इसी प्रकार प्रशासन के दमन स्तर के मुकाबले चुनिंदा राजनीतिक कैदियों को ही रिहा किया गया है।
   
जुपे ने कहा है कि वह आज वाशिंगटन में जी आठ के विदेश मंत्रियों की बैठक में सीरिया के सवाल को उठाएंगे और फ्रांस इस बात पर जोर देगा कि 12 अप्रैल को सुरक्षा परिषद इस स्थिति के परिणाम को सामने रखे और हिंसा की समाप्ति तथा राजनीतिक वार्ता शुरू करने के लिए जरूरी नए उपायों पर विचार करे।
   
दिन में कोफी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक पत्र भेजा था और फ्रांसीसी मंत्री उसी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। पत्र में कहा गया है कि असद शांति के लिए जरूरी संकेत देने में विफल रहे हैं।
   
अन्नान ने सीरियाई राष्ट्रपति का आह्वान किया है कि वह मूलभूत परिवर्तन करें ताकि 12 अप्रैल तक पूर्ण युद्धविराम की स्थिति पैदा हो सके। यह युद्धविराम अन्नान की शांति योजना का हिस्सा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें