फोटो गैलरी

Hindi Newsविदेशी मुद्रा भंडार में 97 करोड़ डॉलर से अधिक कमी

विदेशी मुद्रा भंडार में 97 करोड़ डॉलर से अधिक कमी

देश का विदेशी मुद्रा का सकल भंडार 13 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में एक सप्ताह पहले के मुकाबले 97 करोड़ 20 लाख डॉलर गिरकर 286 अरब 75 करोड़ डॉलर के बराबर रह...

विदेशी मुद्रा भंडार में 97 करोड़ डॉलर से अधिक कमी
Sat, 21 Jul 2012 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

देश का विदेशी मुद्रा का सकल भंडार 13 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में एक सप्ताह पहले के मुकाबले 97 करोड़ 20 लाख डॉलर गिरकर 286 अरब 75 करोड़ डॉलर के बराबर रह गया।

रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, छह जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 287 अरब 62 करोड़ 20 लाख डॉलर था। पिछले साल इसी सप्ताह में भंडार में 314 अरब 50 करोड़ 70 लाख डॉलर के बराबर विदेशी मुद्रा थी।

सप्ताह के दौरान सोना भंडार 25 अरब 76 करोड़ डॉलर पर टिका रहा। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 254 अरब 63 करोड़ 60 लाख डॉलर से गिरकर 254 अरब 53 करोड़ 70 लाख डॉलर रह गई।

विशेष निकासी अधिकार के मद की राशि भी चार अरब 35 करोड़ डॉलर से गिरकर चार अरब 32 करोड़ 90 लाख डॉलर रह गई। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि दो अरब 87 करोड़ 60 लाख डॉलर के मुकाबले घटकर दो अरब 12 करोड़ 40 लाख डॉलर रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें