फोटो गैलरी

Hindi Newsएफआईएच अध्यक्ष नेग्रे का भारत दौरा टला

एफआईएच अध्यक्ष नेग्रे का भारत दौरा टला

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे का भारत दौरा निजी कारणों से कुछ समय के लिए स्थगित हो गया...

एफआईएच अध्यक्ष नेग्रे का भारत दौरा टला
Tue, 10 Apr 2012 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे का भारत दौरा निजी कारणों से कुछ समय के लिए स्थगित हो गया है।
    
एफआईएच अध्यक्ष नेग्रे हॉकी इंडिया और भारतीय हॉकी महासंघ के बीच मतभेद सुलझाने की कवायद में तीन दिन के लिए यहां आने वाले थे। हॉकी इंडिया के सूत्रों ने हालांकि बताया कि अब वह महीने के आखिर में आयेंगे।
    
हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने बताया कि लिएंड्रो नेग्रे का भारत दौरा टल गया है। हमें कारण का पता नहीं लेकिन लगता है कि कोई निजी कारण है। वह अब इस महीने के आखिर में या मई की शुरूआत में आयेंगे।
    
नेग्रे को एफआईएच उपाध्यक्ष अंतोनियो वोन ओंदारजा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केली फेयरवेदर के साथ मंगलवार को यहां पहुंचकर सभी पक्षों के साथ बैठकों करनी थी। उन्हें 13 अप्रैल तक यहां रूकना था।
    
इससे पहले लंदन ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान नेग्रे ने जल्दी ही भारत आकर हॉकी इंडिया और आईएचएफ के बीच मतभेद सुलझाने में मदद का वादा किया था। उन्होंने दोनों पक्षों को एक महीने का समय दिया था लेकिन यह मियाद बीत जाने के बावजूद मतभेद कायम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें