फोटो गैलरी

Hindi Newsअलग तरह की फिल्म है जोकर फराह

अलग तरह की फिल्म है 'जोकर' :फराह

कोरियोग्राफर से फिल्मकार बनी फराह खान अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म 'जोकर' को लेकर खासा उत्साहित...

अलग तरह की फिल्म है 'जोकर' :फराह
Sat, 14 Jul 2012 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

 कोरियोग्राफर से फिल्मकार बनी फराह खान अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म 'जोकर' को लेकर खासा उत्साहित हैं। उन्होंने इसे बिल्कुल अलग फिल्म बताते हुए इसका अलग तरीके से प्रचार करने की योजना बनाई है।
   
फिल्म का प्रचार करने के लिए मुंबई के उपनगरीय इलाके में एक मॉल में आयोजित कार्यक्रम में फराह के साथ फिल्म के तीन एलियन थे।
   
फराह ने कहा कि यह हमारी, यूटीवी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार की रणनीति है कि हम इस फिल्म का अलग तरीके से प्रचार करें। हम सामान्य तरीके से अलग अलग शहरों में जाकर फिल्म का प्रचार करना नहीं चाहते।
   
उन्होंने कहा कि यह अलग तरह की फिल्म है। हम अलग तरीके से इसका प्रचार करना चाहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें