फोटो गैलरी

Hindi News3 लाख डॉलर में बिकी भारतीय कलाकार की पेंटिंग

3 लाख डॉलर में बिकी भारतीय कलाकार की पेंटिंग

प्रख्यात भारतीय कलाकार बाग्टा की एक पेंटिंग के लिए इंडियन, हिमालयन एंड साउथईस्ट एशियन आर्ट नीलामी में 3,02,500 डॉलर...

3 लाख डॉलर में बिकी भारतीय कलाकार की पेंटिंग
Mon, 02 Apr 2012 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रख्यात भारतीय कलाकार बाग्टा की एक पेंटिंग के लिए इंडियन, हिमालयन एंड साउथईस्ट एशियन आर्ट नीलामी में 3,02,500 डॉलर मिले। यहां पिछले महीने यह नीलामी हुई।

बोनहामास के न्यूयार्क नीलामीघर के मुताबिक पेंटिंग में रावत गोकल दास (सन 1761-1814) को अपने संगी-साथियों के साथ होली खेलते दिखाया गया है। एक कला संग्रहकर्ता के पास यह पेंटिंग थी, जिसने दो दशक पहले 125 डॉलर में इसे खरीदा था।

यह पेंटिंग सन 1808 में बनाई गई थी। यह बाग्टा की दुर्लभ कृति है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें