फोटो गैलरी

Hindi Newsईसामसीह की देश की सबसे ऊंची प्रतिमा तैयार

ईसामसीह की देश की सबसे ऊंची प्रतिमा तैयार

ईसामसीह की 33.5 फुट ऊंची प्रतिमा का शनिवार को यहां मार बेसेलियोस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में अनावरण किया। इसे ईसामसीह की देश की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया जा रहा...

ईसामसीह की देश की सबसे ऊंची प्रतिमा तैयार
Sat, 29 Sep 2012 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

ईसामसीह की 33.5 फुट ऊंची प्रतिमा का शनिवार को यहां मार बेसेलियोस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में अनावरण किया। इसे ईसामसीह की देश की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया जा रहा है।

मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय कला निर्देशक प्रेमचंद्रन ने रेजिन, उत्प्रेरकों, फाइबर और मोम के मिश्रण से इस प्रतिमा को बनाया। प्रतिमा को कॉलेज परिसर में 22 फुट ऊंची इमारत पर रखा गया है।

प्रेमचंद्रन ने बताया, ''प्रतिमा निर्माण का काम 35 दिन में पूरा हुआ। इसके लिए 3० कामगारों ने दिन-रात काम किया। सड़क दुर्घटना में मारे गए एक छात्र की याद में उसके पिता मिधुन मार्कोस ने यह प्रतिमा बनवाई।''

प्रतिमा निर्माण के लिए सबसे पहले क्ले का एक मॉडल तैयार किया गया था। बाद में प्लास्टर ऑफ पेरिस से इसका सांचा तैयार किया गया।

सैंतालीय वर्षीय मूर्तिकार प्रेमचंद्रन ने बताया, ''फाइबर पर खराब मौसम का कोई असर नहीं होगा। इसे संगमरमर से फिनिशिंग दी गई है। इसे खूबसूरत बनाने के लिए इस पर पेंटिंग भी की गई है।''

मोरान मोर बेसिलियोस क्लीमिस के मालांकारा कैथोलिक गिरजाघर के मेजर आर्कबिशप कैथोलिकोस प्रतिमा को अभिमंत्रित करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें