फोटो गैलरी

Hindi Newsमिस्र के राष्ट्रपति की संघर्ष खत्म करने की अपील

मिस्र के राष्ट्रपति की संघर्ष खत्म करने की अपील

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपने देश द्वारा बड़ी भूमिका निभाने की जरूरत पर जोर देते हुए सीरियाई सरकार से अपने मुल्क में जारी संघर्ष को खत्म करने की अपील की...

मिस्र के राष्ट्रपति की संघर्ष खत्म करने की अपील
Sun, 23 Sep 2012 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपने देश द्वारा बड़ी भूमिका निभाने की जरूरत पर जोर देते हुए सीरियाई सरकार से अपने मुल्क में जारी संघर्ष को खत्म करने की अपील की है।

मोहम्मद मुरसी ने अपने पहले स्थानीय टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि सीरियाई सरकार को समझना चाहिए कि रक्तपात का दौर जारी रखना सभी कानूनों, आंकाक्षाओं, इतिहास और मानवता के खिलाफ है।

देश में पहली बार हुए निष्पक्ष चुनावों के बाद गत 30 जून को राष्ट्रपति का पद संभालने वाले मुरसी ने कहा कि मिस्र इस समस्या से दूर नहीं है। मिस्र और सीरिया के लोगों के बीच सकारात्मक और व्यक्तिगत संबंध हैं। सीरिया में चल रहे संघर्ष से हम दुखी हैं, इससे क्षेत्र में रहने वाले सभी लोग दुखी हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार सीरिया में जारी हिंसा में अब तक 30,000 लोग मारे जा चुके हैं। मुरसी ने सीरिया में जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए क्षेत्रीय शक्तियों के साथ एक इस्लामी समूह बनाया है। इसमें मिस्र, तुर्की, सऊदी अरब और ईरान शामिल हैं।

हालांकि, सीरिया के मुद्दे पर इन देशों का अलग-अलग रुख है। एक ओर जहां मिस्र, तुर्की और सउदी अरब सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद से सत्ता छोड़ने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान उनका समर्थन कर रहा है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें