फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके

भारत के पूर्वोत्तर इलाके म्यांमार व बांग्लादेश में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। झटके से लोगों के बीच अफरातफरी मच...

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके
Mon, 21 Nov 2011 10:19 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्वोत्तर इलाके म्यांमार व बांग्लादेश में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। झटके से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

सुबह 8.47 बजे असम, नागालैंड और मणिपुर के अलावा बांग्लादेश और म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की वेबसाइट के मुताबिक भूकंप का केंद्र मणिपुर की राजधानी इम्फाल से करीब 130 किलोमीटर की दूरी पर म्यांमार में था।

भूकंप विज्ञानियों के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक भूकंप की आशंका वाले क्षेत्रों में पूर्वोत्तर के सात राज्यों असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर का छठा स्थान है।

साल 1897 में इस क्षेत्र में 8.7 तीव्रता का भूकम्प आया था। उस वक्त इस प्राकृतिक आपदा में 1,600 से ज्यादा लोग मारे गए थे। सितम्बर में भी यहां 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें