फोटो गैलरी

Hindi Newsपापुआ न्यू गिनी में 6.8 तीव्रता का भूकंप

पापुआ न्यू गिनी में 6.8 तीव्रता का भूकंप

पापुआ न्यू गिनी में आज 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी और साथ ही यह चेतावनी भी दी कि इससे नुकसान हो सकता...

पापुआ न्यू गिनी में 6.8 तीव्रता का भूकंप
Wed, 17 Apr 2013 11:16 AM
ऐप पर पढ़ें

पापुआ न्यू गिनी में आज 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी और साथ ही यह चेतावनी भी दी कि इससे नुकसान हो सकता है।
   
यूएसजीएस ने कहा कि पैसिफिक देश के उत्तरी तट पर स्थित छोटे से शहर ऐटेप से 19 किमी पूर्व में सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर यह भूकंप 19 किलोमीटर की गहराई पर आया। ऐटेप की आबादी 8,000 के करीब है।
   
पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, लेकिन सतर्क किया कि इतनी तीव्रता के भूकंप से इसके केंद्र के आसपास 100 किमी के दायरे में कभी कभी स्थानीय सुनामी उठ सकती हैं। इस केंद्र ने कहा क्षेत्रीय प्रशासन को इस आशंका के लिए तैयार रहना चाहिए।
   
जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया के अनुसार भूकंप ऐटेप से 30 किमी दूर करीब 20 किमी की गहराई पर आया। वर्ष 1998 में आई सुनामी की वजह से ऐटेप के समीप 2,000 से अधिक लोगों की जान गई थी। रविवार को देश के बौगेनविले द्वीप पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें