फोटो गैलरी

Hindi Newsदुबई में ताजमहल से चार गुनी बड़ी होगी इसकी प्रतिकृति

दुबई में ताजमहल से चार गुनी बड़ी होगी इसकी प्रतिकृति

रीयल्टी डेवलपर दुबई में एक अरब डॉलर की लागत से ताजमहल की प्रतिकृति बनाने की योजना पर काम रहे हैं। यह प्रतिकृति मूल स्मारक की चार गुना...

दुबई में ताजमहल से चार गुनी बड़ी होगी इसकी प्रतिकृति
Thu, 01 Nov 2012 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

रीयल्टी डेवलपर दुबई में एक अरब डॉलर की लागत से ताजमहल की प्रतिकृति बनाने की योजना पर काम रहे हैं। यह प्रतिकृति मूल स्मारक की चार गुना होगी।
   
ताज अरबिया नाम से बनने वाली ताजमहल की प्रतिकृति में 300 कमरों वाले एक होटल के अलावा 10 लाख वर्ग फुट का खुदरा क्षेत्र होगा।
   
इस परियोजना पर काम कर रही कंपनी लिंक ग्लोबल के मुताबिक, दुबई के 36.5 अरब डॉलर के फाल्कन सिटी आफ वंडर्स में ताजमहल की प्रतिकति का निर्माण करने की योजना है। फाल्कन सिटी आफ वंडर्स दुबई में विकसित की जा रही एक बहुद्देशीय परियोजना है।
   
रपटों के मुताबिक, यह प्रतिकृति बनकर तैयार होने पर इसका आकार आगरा स्थित ताजमहल के आकार का चार गुना होगा। लिंक ग्लोबल 300 कमरों वाले होटल के प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय होटल संचालकों से भी बातचीत कर रही है।
   
कंपनी के निदेशक अरुण मेहरा ने अरबियन बिजनेस को बताया कि हम पहले से ही तीन-चार होटल ऑपरेटरों से बातचीत कर रहे हैं, वे सभी अंतरराष्ट्रीय होटल ऑपरेटर हैं, उनमें से एक यहां (यूएई) नहीं है और वह काफी बड़ा है।
   
यह परियोजना 2014 में पूरी होने की संभावना है। हालांकि, मेहरा ने कहा कि इससे आगरा में रहने वाले लोगों की जीविका प्रभावित होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें