फोटो गैलरी

Hindi Newsलंदन ओलम्पिक भूत नहीं है जिससे डरा जाए: दीपिका

लंदन ओलम्पिक भूत नहीं है जिससे डरा जाए: दीपिका

विश्व की नंबर एक और भारत की ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने की प्रबल दावेदार 18 वर्षीय तीरदांज दीपिका कुमारी पर उम्मीदों का किसी प्रकार का दबाव नहीं...

लंदन ओलम्पिक भूत नहीं है जिससे डरा जाए: दीपिका
Mon, 16 Jul 2012 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व की नंबर एक और भारत की ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने की प्रबल दावेदार 18 वर्षीय तीरदांज दीपिका कुमारी पर उम्मीदों का किसी प्रकार का दबाव नहीं है बल्कि इस युवा खिलाड़ी का कहना है कि लंदन ओलम्पिक कोई भूत नहीं है जिससे डरा जाए।

असीम प्रतिभा की धनी दीपिका ने अपने अति शांत स्वभाव के कारण ही छोटी उम्र में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने में सफलता हासिल की है। दीपिका का यह स्वभाव भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और राज्य के साथी महेन्द्र सिंह धौनी से मिलता है।
 
दीपिका ने इस साल रांची में धौनी से मुलकात की थी और विश्व कप विजेता कप्तान की जम कर तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक महान हस्ती हैं। उनकी उपलब्धियां ही उनके बारे में बताती हैं। हम दोनों एक राज्य से आते हैं और यह गर्व की बात है। लंदन के लिए रवाना होने से पूर्व दीपिका ने कहा कि उम्मीद है कि मैं ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने का अपना लक्ष्य पूरा कर सकती हूं।
 
ओलम्पिक खेलों के दबाव में भी शांत रहने का राज पूछने पर दीपिका ने कहा कि ओलम्पिक भूत नहीं है इसलिए किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। मुझे अपने ऊपर यकीन है और पूरा आत्मविश्वास है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें